Header Ads

loading...

Breaking and latest News of Love Fraud



एक बार फिर लव, सेक्स और धोखे की एक कहानी सामने आई है। युवती ने डॉक्टर पर यौनशोषण और उसके बाद कहीं और शादी करने का आरोप लगाया है।


आगरा. एक बार फिर लव, सेक्स और धोखे की एक कहानी सामने आई है। युवती ने डॉक्टर पर यौनशोषण और उसके बाद कहीं और शादी करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि डॉक्टर शादी के नाम पर 13 साल तक यौन शोषण करता रहा। युवती ने शादी न रुकने पर मंडप में आत्महत्या की धमकी दी है।
मेडिकल की तैयारी के दौरान हुई थी भेंट
मामला आगरा के थाना एमएम गेट का है। बैंक में तैनात एक युवती की आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के रहने वाले डॉक्टर दीपक से मुलाकात मेडिकल परीक्षा की तैयारी के दौरान हुई थी। कुछ दिन बाद दीपक का एमबीबीए में और युवती का बीडीएस में सलेक्शन हो गया। दीपक और युवती का मिलना जारी रहा। दीपक ने युवती से शादी का वादा किया और उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने बीडीएस में एडमीशन नहीं लिया। उसने बैंक में नौकरी की तैयारी की। साथ ही आगरा में ही एक बैंक में नौकरी लग गयी।
डॉक्टर की पांच मार्च को शादी, मंडप में जान देने की धमकी
पीड़ित युवती ने डॉ. दीपक (हाल निवासी जयपुर) पर शादी का दबाव बनाया तो उसने साफ़ इनकार कर दिया। पीड़ित युवती को पता लगा कि पांच मार्च को दीपक की शादी है । पीड़ित युवती ने आगरा के पुलिस अधिकारियों के सामने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित युवती का कहना है कि अगर दीपक की शादी नहीं रुकती है और दीपक उसे नहीं अपनाता तो शादी मंडप में अपनी जान दे देगी।
साक्ष्य के बाद होगी गिरफ्तारीः पुलिस
पुलिस क्षेत्राधिकारी मनीषा सिंह का कहना है कि डॉक्टर के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। साक्ष्य के बाद उसकी गिरफ्तारी की जायेगी । पुलिस ने ये नहीं सोचा है कि अगर आरोपी डॉक्टर दीपक की कल शादी हो गयी तो फिर पीड़िता को क्या न्याय मिल पायेगा ।



 आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं


पटना के दीघा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है

पटना के दीघा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है, जो कि अपने हीं नौकरानी के साथ हमबिस्तर होत था। 


एक डॉक्टर के ऊपर बेहद ही संगीन आरोप लगा है। डॉक्टर के घर में काम करने वाली नौकरानी व उसकी नाबालिग बेटी से शारीरिक संबंध बनाता था। 

ये बात लड़की ने प्रेमी को बताई, उसके बाद दोनों ने मिलकर एक खौफनाक साजिश रची। डॉक्टर ओसवार्ड एंथनी के घर लूटपाट करने के बाद हत्या की साजिश दोनों रच डाली।


 दोनों ने इस साजिश को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पटना के संत जेवियर्स कॉलेज के इलाके को चुना। 

डॉक्टर जब इस इलाके से गुजर रहे थे तो दोनों कॉलेज के पास इनकी गाड़ी रुकवाई और ब्लेड से हमला कर दिया। खून निकलता देख दोनों डर गए और वहां से भाग निकले।


 उसके बाद डॉक्टर लड़की व उसके दोस्त के खिलाफ दीघा थाने में मामला दर्ज करवाया। डॉक्टर की शिकायत पर दोनों हमलावर गिरफ्तार कर लिए गए। इसके साथ ही डॉक्टर के करतूत की पोल भी खुल गई।

 दरअसल, पुलिस ने बताया कि घर पर काम करने वाली नौकरानी के साथ डॉक्टर के अवैध संबंध थे। परिवार के लोगों को जब इस बात की जानकारी मिली तो नौकरानी को घर से हटा दिया। लेकिन डॉक्टर उससे जाकर मिलते रहे।

फिर उसकी बेटी को जॉब दिलाने के नाम पर हमबिस्तर होते थे। इस बात की भनक लड़की के बॉयफ्रेंड को लगी तो दोनों ने मिलकर मारने की साजिश रची। 


क्योंकि लड़की ने उसे बताया था कि डॉक्टर उस पर पैसा लूटाता है और क्लिनिक से भी मोटी रकम लेकर घर लौटता है। उसके बाद प्रेमी ने अपने दोस्तों को कुछ पैसे देने की बात कह मारने की साजिश रची।  

लड़की ने अपनी मां के फोन से डॉक्टर को फोनकर बुलाया। उसके बाद दोनों कार में सवार होकर जाने लगे। तभी पहले से घात लगाए उसके प्रेमी ने संत जेवियर्स कॉलेज के पास कार रोकवाई और हमला कर दिया। दरअसल, डॉ लड़की के हालात का फायदा उठाते थे


वे अक्सर सुविधाओं के नाम पर उसके शरीर से खेलते थे। वहीं, लड़की के प्रेमी को इस बात की जानकारी डॉक्टर के ड्राइवर ने दे दी थी। उसके बाद से ही दोनों में झगड़ा होता रहता था। उसके बाद दोनों ने मिलकर ये साजिश रची थी।


आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं......
 

No comments

Powered by Blogger.